कटनी। इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक-4 के भाजपा पार्षद ओमप्रकाश बल्ली सोनी द्वारा सदन में दिए गए इस्तीफे को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। महापौर की पहल और समझाइश के बाद पार्षद बल्ली सोनी ने अपना इस्तीफा वापस लेने की घोषणा कर दी। इस दौरान भाजपा पार्षदों और वार्ड के नागरिकों की मौजूदगी में वार्ड के विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
दरअसल, वार्ड में अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं होने से नाराज पार्षद ओमप्रकाश बल्ली सोनी ने सदन में इस्तीफा दे दिया था।
सभी पार्षद गण बल्ली सोनी के निवास पर पहुंचे और उनकी माताजी का कुशलक्षेम जाना।
इस मौके पर पर भाजपा जिला महामंत्री एवं पार्षद सुखदेव चौधरी, एमआईसी सदस्य सुभाष शिब्बू साहू, डॉ. रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, जयनारायण निषाद, ओमेंद्र अहिरवार, पार्षद श्याम पंजवानी, वंदना राजकिशोर यादव, रेखा संजय तिवारी, शकुंतला सोनी, भट्टू यादव, सुनीता कमलेश चौधरी, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद जीवन चौधरी, राजू माखीजा, डब्बू रजक सहित वार्ड के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
