मुखबिर की सूचना पर दबिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को वन परिक्षेत्र रीठी के अंतर्गत बीट कैना पूर्व में मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगली सुअर का करंट लगाकर शिकार किया गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की और जालगुड़ा नाला के पास दबिश देकर आरोपी संतोष पिता कारे आदिवासी को पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से वन्य प्राणी का मांस जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।
वन सुरक्षा पखवाड़ा के तहत लगातार गश्त
वन परिक्षेत्र अधिकारी रीठी महेश पटेल ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के तहत 12 नवंबर से 24 नवंबर तक वन सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत वन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त की जा रही है। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वन्यजीवों के अवैध शिकार एवं वन अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विभाग पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।
इस पूरी कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक सनोद कोल एवं बीट गार्ड रोहित कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
