हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती कटनी:

कलचुरी हैहय क्षत्रिय कलार महासभा जिला कटनी के तत्वावधान में कलचुरी, कलवार समाज के आराध्य देव भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर समाज के द्वारा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।

वाहन रैली के साथ हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश चौक से हुई, जहाँ सबसे पहले गणेश  की पूजा-वंदना की गई। इसके पश्चात एक विशाल वाहन रैली निकाली गई, जिसमें समाज के तमाम लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। शहर का भ्रमण करते हुए यह रैली कलचुरी सत्संग भवन, रबर फैक्ट्री रोड धर्मशाला पहुँची।

विधि-विधान से पूजा और छप्पन भोग
धर्मशाला पहुँचकर समाज के आराध्य देव भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पण किया गया। पूजन के उपरांत सभी सामाजिक बंधुओं, भाई-बहनों और मातृ शक्तियों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया तथा स्वरूचि भोज व भंडारे का आनंद लिया।

वरिष्ठ जनों का सम्मान एवं आभार व्यक्त
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष रामनरेश जायसवाल, सचिव कन्हैया जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार जायसवाल सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने समाज के पूर्व अध्यक्षगणों— गणेश प्रसाद जायसवाल,  संतोष कुमार जायसवाल,शारदा प्रसाद जायसवाल—के साथ-साथ वरिष्ठ संरक्षक मंडल और प्रबुद्ध जनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष  रामनरेश जायसवाल ने समारोह में पधारे समस्त सामाजिक बंधुओं, मातृ शक्तियों और युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *