मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन का मेन्यू बदलने जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पीएम पोषण योजना के तहत नई मार्गदर्शिका जारी की है। इसमें बच्चों को पौष्टिक भोजन देने के साथ स्थानीय व्यंजनों को भी शामिल किया गया है।
नई व्यवस्था में मालवा के स्कूलों में दाल-बाफला, भुट्टे का कीस, गेहूं की थुली और सेव-टमाटर की सब्जी मिलेगी। निमाड़ में दाल-पानिया, मक्का और ज्वार की भाकरी परोसी जाएगी।
विंध्य और महाकौशल में इंद्रहर, फुलौरी की कढ़ी, महेरी और कोदो-कुटकी से बने व्यंजन दिए जाएंगे। बुंदेलखंड में बेसन के चीले, दाल-बाटी और महेरी मिलेगी।
इसी तरह ग्वालियर-चंबल के स्कूलों में बाजरे की राबड़ी, बेड़ई और मौसमी सब्जियां परोसी जाएंगी। भोपाल-नर्मदापुरम क्षेत्र में बच्चों को पंचमेल दाल और दाल-बाफला दिया जाएगा।
नई मार्गदर्शिका में अनाज, दालों और हरी सब्जियों के उपयोग पर जोर दिया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों से भी परिचित कराना है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
