केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर शुरू की जा रही इस पहल के तहत स्कूलों की प्रार्थना सभा में प्रतिदिन स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर चर्चा की जाएगी। बच्चों को कचरा अलग-अलग एकत्र करने और स्कूल परिसर को साफ रखने का अभ्यास भी कराया जाएगा।
बच्चों के माध्यम से परिवारों को करेंगे जागरूक
इस पहल का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता की आदत विकसित करने के साथ उनके माध्यम से परिवारों और आसपास के लोगों को भी जागरूक करना है। विद्यार्थी घरों में भी गीले और सूखे कचरे को अलग रखने के लिए परिजनों को प्रेरित करेंगे।
स्कूलों का होगा निरीक्षण, बड़े स्कूलों का पंजीयन अनिवार्य
राज्य शिक्षा केंद्र के अपर संचालक डॉ. अरुण सिंह ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण कर स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। जहां कमियां मिलेंगी, वहां सुधार कराया जाएगा।
अधिक मात्रा में कचरा उत्पन्न करने वाले बड़े स्कूलों का केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के पोर्टल पर पंजीयन भी कराया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिशन लाइफ पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
