कैसे हुआ शिकार और पकड़े गए आरोपी?
वन विभाग के अनुसार, 20 नवंबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि पठरा गौशाला के पास आरएफ-453 की सीमा से लगे राजस्व क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने करंट फैलाया है और पास में एक नर चीतल का शव पड़ा है।
सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के संभागीय प्रबंधक (कुंडम परियोजना मंडल, जबलपुर) मोहित सूद (IFS) के निर्देशन में बड़वारा परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी पीवेनू गोपाल नायडू और टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान घटनास्थल से जीआई तार और लेंटाना की खूंटियां मिलीं। साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की तलाश के लिए शहडोल डॉग स्क्वायड तथा मुखबिर तंत्र की मदद ली गई, जिससे 5 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई।
आरोपियों से जब्त सामग्री और भूमिका
जांच के दौरान वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से शिकार में प्रयुक्त सामग्री और मांस बरामद किया:
* करन सिंह (पिता ठाकुर प्रसाद): 1 बंका, 10 सूखी लेंटाना खूंटियां और 60 मीटर जीआई तार।
* चैन सिंह (पिता दल्ला सिंह, जाति गोंड): 1 कुल्हाड़ी, 28 सूखी लेंटाना खूंटियां और 140 मीटर जीआई तार।
* संतोष सिंह (पिता ग्यासी, जाति गोंड): 100 ग्राम पका हुआ चीतल मांस, 1 चाकू, 20 सूखी लेंटाना खूंटियां और 100 मीटर जीआई तार।
* देवा सिंह (पिता जगदीश): शिकार तथा मांस काटकर ले जाने में सहयोग।
* अशोक कोल (पिता नन्हेलाल कोल): शिकार तथा मांस काटकर ले जाने में सहयोग।
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज
वन विभाग ने 20 नवंबर 2026 को वन अपराध प्रकरण क्रमांक 3384/236/09 के तहत वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 2, 9, 16, 39, 50, 51 और 52 के अंतर्गत मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद पांचों आरोपियों को कटनी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया
संवेदनशील वन क्षेत्रों में नियमित गश्त, सख्त निगरानी और ग्रामीण जागरूकता के जरिए ही वन्यजीवों के शिकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
