3 दिसंबर को मध्य प्रदेश में बैंककर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, करीब 8 हजार कर्मचारी रहेंगे काम से दूर


मध्य प्रदेश में आगामी 3 दिसंबर को बैंककर्मियों की हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। प्रदेश के 11 प्रमुख बैंकों के क्लर्क स्तर के करीब 8 हजार कर्मचारी इस दिन काम नहीं करेंगे। इससे बैंक शाखाओं में नकद लेन-देन सहित अन्य बैंकिंग कार्यों पर असर पड़ने की आशंका है।
बैंककर्मियों की यह हड़ताल आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में की जा रही है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक एम्प्लाईज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप से राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
इस आह्वान पर देशभर के लाखों बैंक कर्मचारी और अधिकारी 3 दिसंबर को हड़ताल में शामिल होंगे। बैंककर्मियों का उद्देश्य आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करना है। हड़ताल के कारण ग्राहकों को बैंकिंग कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *