कटनी में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: घर से बुलाकर 20 वर्षीय युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, सिर में तीन वार


कटनी। शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगवां में पुरानी रंजिश को लेकर एक 20 वर्षीय युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक को घर से बाहर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया, जिसमें उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, बरगवां निवासी रिहान अली पिता शाकिर अली को शुक्रवार रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने घर से बाहर बुलाया था। बाहर निकलते ही उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में रिहान के सिर पर तीन और पुट्ठे पर दो गहरे वार किए गए हैं। वारदात के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने लहूलुहान हालत में युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *