निरीक्षण के दौरान सिंह ने विशेष रूप से ‘तत्काल टिकट’ बुकिंग के समय की स्थिति और भीड़ प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि बुकिंग प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। एसीएम ने कर्मचारियों को सचेत करते हुए कहा कि आरक्षण केंद्र के आसपास किसी भी संदिग्ध बाहरी व्यक्ति या दलाल की गतिविधि नजर आने पर तत्काल उसकी पहचान कर उच्चाधिकारियों व सुरक्षा बल को सूचित करें, ताकि आम यात्रियों को टिकट मिलने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करना ही रेल प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है।
इस निरीक्षण के दौरान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (CCI) आशीष गुप्ता, सीसीआई नावेद सिद्दीकी एवं स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य (SMC) एच.के. शुक्ला सहित अन्य संबंधित रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
