बड़वारा के कुर्सीटोला में चोरी की वारदात: सूने घर का ताला तोड़कर जेवरात और 10 हजार रुपये नकद ले उड़े चोर

कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुर्सीटोला में अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी व गृहभेदन की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुर्सीटोला निवासी शेख जमील पिता शेख वली (उम्र 46 वर्ष) के घर में 12 नवंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच यह वारदात हुई। इस दौरान घर में कोई नहीं था या मकान सूना पाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया।
चोरों ने घर के भीतर रखी अलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 10,000 रुपये नकद चुरा लिए। मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर बड़वारा पुलिस ने 19 नवंबर 2026 को दोपहर 1:15 बजे (अपराध क्रमांक 682/26) अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3) और 305(ए) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
फिलहाल बड़वारा पुलिस अज्ञात चोरों की सुरागशी और चोरी गए मशरूका की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *