जानकारी के अनुसार, अतिक्रमण कार्रवाई और उससे जुड़े विवाद को लेकर उपजे तनाव के बीच अधिवक्ताओं के प्रदर्शन तथा कथित अभद्रता को लेकर नगर निगम कर्मियों में गहरा रोष व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपने दायित्वों और प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन कर रहे थे, लेकिन इस दौरान हुए उग्र प्रदर्शन और अमर्यादित व्यवहार ने उन्हें आहत किया है। इसी विरोध और सम्मान की मांग को लेकर आज निगम कर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं।
गौरतलब है कि शहर में बीते दिनों हुए प्रदर्शन और ठप्प रहे कामकाज के बाद आमजन पहले ही जाम और जरूरी सेवाओं के बाधित होने से परेशान हो चुके हैं। अब निगम कर्मियों के विरोध प्रदर्शन से शहरवासियों की निगाहें एक बार फिर हालात और प्रशासनिक हस्तक्षेप पर टिक गई हैं कि कब इस टकराव का समाधान निकलेगा और नियमित कामकाज सुचारू हो सकेगा।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
