चित्रगुप्त कायस्थ सभा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को, आगामी कार्यक्रमों की बनेगी रूपरेखा


महिला एवं युवा समिति के पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों से उपस्थित होने की अपील
कटनी। चित्रगुप्त कायस्थ सभा द्वारा आगामी सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों की तैयारियों तथा उनकी रूपरेखा निर्धारित करने के उद्देश्य से रविवार 1 नवंबर को शाम 5:00 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक राम जानकी चित्रगुप्त मंदिर, जगन्नाथ चौक में संपन्न होगी।
बैठक में सभा के आगामी कार्यक्रमों, आयोजन की व्यवस्थाओं, सामाजिक गतिविधियों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
चित्रगुप्त कायस्थ सभा के अध्यक्ष ने कायस्थ सभा के सभी पदाधिकारियों ,महिला समिति एवं युवा समिति के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों तथा समाज के अन्य सदस्यों से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता और सहयोग से आगामी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संपन्न कराया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *