कटनी स्टेशन पर सतर्कता सेमिनार का सफल आयोजन; पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया गया जोर कटनी :

कटनी स्टेशन पर आज सतर्कता जागरूकता के तहत एक ‘सतर्कता सेमिनार’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रेलवे के विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षकों और रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सेमिनार के दौरान दैनिक रेल संचालन एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, सतर्कता और जवाबदेही बढ़ाने के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं वक्ताओं ने इस बात पर विशेष बल दिया कि निष्ठा और सतर्कता के साथ कार्य करने से न केवल रेल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होता है, बल्कि यात्रियों का रेलवे के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ होता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों ने अपने विचार साझा किए और रेलवे के विकास तथा निष्पक्ष कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *