15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 28 बॉल पर शतक और 52 बॉल में दोहरा शतक लगाया। दोनों 50 ओवर के क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
वैभव राइजिंग स्टार एशिया कप में UAE के खिलाफ 53 बॉल पर 204 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे।
वैभव की इस पारी की बदौलत इंडिया ए ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE को 7 विकेट से हरा दिया। टीम ने 250 रन का टारगेट 14.2 ओवर में 3 विकेट पर चेज किया।
इससे पहले UAE ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट 249 रन बनाए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 130 रन की पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
