बांधवगढ़ में सफारी के दौरान मोबाइल इस्तेमाल पर सख्ती, अब सेंटर पॉइंट पर ही मिलेगी सुविधा

जिप्सी चालक और गाइड के पास नहीं रहेंगी मोबाइल बॉक्स की चाबियां, नियम तोड़ने वालों पर लगेगी रोक
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सफारी के दौरान पर्यटकों द्वारा मोबाइल फोन के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए प्रबंधन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब सफारी वाहनों में रखे मोबाइल बॉक्स की चाबियां जिप्सी चालक या गाइड के पास नहीं रहेंगी। इन्हें प्रवेश गेट और संबंधित पर्यटन जोन के सेंटर पॉइंट पर जमा कराया जाएगा।
दरअसल, पूर्व में प्रबंधन ने सभी जिप्सी संचालकों को वाहनों में पर्यटकों के मोबाइल फोन सुरक्षित रखने के लिए विशेष बॉक्स लगाने के निर्देश दिए थे। सफारी शुरू होने से पहले पर्यटकों के मोबाइल फोन बॉक्स में रखकर लॉक कर दिए जाते थे, लेकिन चाबी चालक या गाइड के पास रहने के कारण कुछ पर्यटक बीच सफारी में ही बॉक्स खुलवाकर मोबाइल का इस्तेमाल कर लेते थे। इस तरह की शिकायतें सामने आने के बाद प्रबंधन ने व्यवस्था में बदलाव किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *