संविधान दिवस पर कटनी में विशाल रैली का आयोजन, भीम आर्मी और SC/ST/OBC संगठनों ने किया ‘कटनी चलो’ का आह्वान


कटनी: संविधान दिवस के अवसर पर आगामी 26 नवंबर 2026 (गुरुवार) को कटनी में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भीम आर्मी भारत एकता मिशन (जिला कटनी) एवं समस्त SC/ST/OBC संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

कार्यक्रम का विवरण
* दिनांक: 26 नवंबर 2026, गुरुवार
* समय: सुबह 11:00 बजे
* स्थान: रेलवे स्टेशन, कटनी (रैली यहीं से प्रारंभ होगी)

आयोजकों के अनुसार, यह रैली भारतीय संविधान के सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से निकाली जा रही है। आयोजनों से जुड़े संदेश में कहा गया है कि समानता, शिक्षा और अपने हक के लिए लड़ने की शक्ति संविधान की देन है, इसलिए संविधान दिवस पर अधिक से अधिक लोगों को एकत्रित होकर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।
भीम आर्मी कटनी के जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने सभी साथियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशन, कटनी पहुंचें और ‘कटनी चलो’ के आह्वान के साथ रैली को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *