भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने रविवार को बिस्लेरी इंटरनेशनल के

खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। पीटीआई के अनुसार, यह कार्रवाई असुरक्षित पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर को लेकर की गई है।यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब एफएसएसएआई बेवरेज कंपनियों की जांच कर रहा है। इसमें रेड बुल के साथ चल रहा विवाद भी शामिल है, जो अपने उत्पाद को एनर्जी ड्रिंक के रूप में वर्गीकृत करने को लेकर है।
एफएसएसएआई की जांच में बिसलेरी इंटरनेशनल के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नमूने में तय सीमा से अधिक ब्रोमेट और पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स पाए जाने के कारण इसे असुरक्षित घोषित किया गया है। इस मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कंपनी के खिलाफ अभियोजन चलाने की मंजूरी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *