निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने स्टेशन परिसर, क्रू लॉबी तथा न्यू कटनी जंक्शन (NKJ) स्थित रनिंग रूम का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने रनिंग रूम में लोको पायलट और गार्ड्स को मिलने वाली सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता और विश्राम कक्षों की साफ-सफाई की जांच की। साथ ही लॉबी में कार्यप्रणाली व सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर कटनी स्टेशन मास्टर संजय दुबे, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (CCI) नावेद सिद्दीकी, एसएमसी (SMC) एच.के. शुक्ला, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (CHI) बलवेंद्र प्रताप सिंह सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
