कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अधिवक्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान निगम कार्यालय में तालाबंदी की गई और अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना से नगर निगम के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान को ठेस पहुंची है और इससे ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई जो उनके मान-सम्मान के विपरीत है।
अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम से निगम कर्मियों में गहरा दुःख और आक्रोश है। उन्होंने बताया कि मामले में उचित कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण संघ को विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर सांकेतिक धरना और काम बंद करने का कदम उठाना पड़ा।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
