तीनों परिस्थितियों में हो सकेगी सटीक जांच
थ्री-फेज विद्युत इंजनों में लगी ट्रैक्शन मोटर के तापमान की निगरानी के लिए सेंसर बेहद अहम होते हैं। नई टेस्ट बेंच की मदद से अब इन सेंसरों की कोल्ड, वार्म और हॉट—तीनों परिस्थितियों में जांच की जा सकेगी।
रखरखाव के समय में आएगी कमी
इस आधुनिक मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक ही समय में अधिकतम छह तापमान सेंसरों की एक साथ टेस्टिंग संभव हो सकेगी। इससे न केवल जांच प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और प्रभावी बनेगी, बल्कि लोको शेड में रखरखाव (मेंटेनेंस) के दौरान लगने वाले समय की भी बचत होगी।
बढ़ेगी इंजनों की सुरक्षा और विश्वसनीयता
मोटर का तापमान तय सीमा से अधिक होने पर यही सेंसर इंजन की सुरक्षा प्रणाली को अलर्ट भेजते हैं। टेस्ट बेंच के माध्यम से सेंसरों की सटीक कार्यक्षमता सुनिश्चित होने से इंजन की प्रोटेक्शन प्रणाली अधिक भरोसेमंद बनेगी, जिसका सीधा लाभ ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और यात्रियों की सुरक्षा को मिलेगा।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
