अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप, जिलेभर के अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर जताया विरोध
कटनी। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक जैन के साथ नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों द्वारा कथित अभद्रता किए जाने के विरोध में गुरुवार को जिलेभर के अधिवक्ता सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने नगर निगम के मुख्य द्वार पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया और हड़ताल पर बैठ गए।
अधिवक्ताओं का कहना है कि वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह आपत्तिजनक है। घटना से अधिवक्ता समुदाय में नाराजगी व्याप्त है। विरोध स्वरूप बड़ी संख्या में अधिवक्ता नगर निगम गेट पर एकत्रित हुए और जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन के चलते नगर निगम के सामने आवागमन प्रभावित हुआ। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक मामले में उचित कार्रवाई और दोषियों के विरुद्ध जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
