पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुर्सीटोला निवासी शेख जमील पिता शेख वली (उम्र 46 वर्ष) के घर में 12 नवंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच यह वारदात हुई। इस दौरान घर में कोई नहीं था या मकान सूना पाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया।
चोरों ने घर के भीतर रखी अलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 10,000 रुपये नकद चुरा लिए। मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर बड़वारा पुलिस ने 19 नवंबर 2026 को दोपहर 1:15 बजे (अपराध क्रमांक 682/26) अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3) और 305(ए) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
फिलहाल बड़वारा पुलिस अज्ञात चोरों की सुरागशी और चोरी गए मशरूका की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
