कटनी। गल्ला मंडी गेट के पहले स्थित नाले में कचरे का अंबार लगा हुआ है। नाले में जमा गंदगी और कचरे के कारण आसपास का क्षेत्र बदहाल नजर आ रहा है। नियमित सफाई नहीं होने से नाले में कचरा जमा होता जा रहा है, जिससे दुर्गंध और गंदगी की समस्या बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की समय पर सफाई नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है। नगर निगम का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए लोगों ने नाले की तत्काल सफाई कराने और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और गंदगी से होने वाली समस्याओं पर अंकुश लग सके।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
