घंटाघर-चांडक चौक मार्ग पर अनियंत्रित इनोवा कार बिजली के खंभे से टकराई, खंभा मुड़ा; मची अफरातफरी कटनी:


शहर के व्यस्त घंटाघर से चांडक चौक मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तिलक राष्ट्रीय स्कूल गली के सामने और डॉ. अशोक चौदहा क्लिनिक के पास चांडक चौक गली में तेज रफ्तार इनोवा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर MP21ZD1313) अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जोरदार तरीके से जा टकराई।

जोरदार टक्कर से मुड़ा बिजली का खंभा
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क किनारे का लोहे/सिमेंट का बिजली का खंभा पूरी तरह मुड़ गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

घायलों को लेकर चर्चा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में इनोवा कार में सवार व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। वहीं, दुर्घटना के समय चपेट में आए एक अज्ञात व्यक्ति के भी घायल होने की चर्चा सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
घटनास्थल से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे के बाद की स्थिति साफ देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *