कैमोर थाना अंतर्गत ग्राम हरैया से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गांव के एक कुएं में 13 वर्षीय बालिका का शव उतराता हुआ मिला। मृतका की पहचान खुशी कुशवाहा (13 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बच्ची किसी कारणवश कुएं में गिर गई होगी और उस वक्त किसी ने उसे नहीं देखा था। पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है।
- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे