कटनी ( 5 फरवरी ) – मौसम में हो रहे बदलाव के दौरान नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार पर नियंत्रण हेतु महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर आयोजित फागिंग अभियान के तहत बुधवार शाम दो वार्डों में फॉगिंग अभियान चलाया गया।
स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि बुधवार को बिरसा मुंडा वार्ड एवं लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में क्षेत्रीय दरोगा की मौजूदगी में विभिन्न मुख्य मार्गो सहित अन्य गलियों एवं घनी बस्तियों में फागिंग मशीन के माध्यम से रासायनिक धुंआ छोड़ने की कार्यवाही की जाकर मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार पर नियंत्रण के प्रयास किये गए। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए फागिंग अभियान आगामी तिथियों में नगर के विभिन्न वार्डों में चलाया जायेगा।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
