मानसून सत्र और उपचुनाव के कारण टले प्रशासनिक बदलाव, चुनाव बाद हो सकता है बड़ा फेरबदल

भोपाल। प्रदेश में प्रस्तावित प्रशासनिक तबादलों पर फिलहाल रोक लग गई है। आगामी 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र तथा दतिया विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए सरकार ने बड़े पैमाने पर होने वाले फेरबदल को कुछ समय के लिए टाल दिया है।
जानकारी के अनुसार, वर्तमान परिस्थितियों में केवल आवश्यकता के आधार पर सीमित स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं, जबकि व्यापक प्रशासनिक बदलावों पर फिलहाल निर्णय नहीं लिया जाएगा। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों और तबादलों का फैसला ले सकती है।
संभावना जताई जा रही है कि आगामी फेरबदल में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। वहीं, जुलाई के अंत तक सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के स्थान पर नियुक्तियों की प्रक्रिया भी तेज हो सकती है।
सूत्रों का कहना है कि मानसून सत्र और उपचुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *