अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी आबिद कागजी ने जानकारी देते हुए बताया कि एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी की स्वीकृति से यह निर्णय लिया गया है।
निर्णय के तहत प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी, विधानसभा और ब्लॉक स्तर की इकाइयों सहित वार्ड स्तर तक गठित सभी समितियों को भंग कर दिया गया है।
बताया गया है कि जल्द ही प्रदेश से लेकर जिला, विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर तक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
