सड़क दुर्घटना सामने आई है। बरही-उमरिया मार्ग पर ग्राम करौंदी के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार यात्री बस ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
शादी से लौटते समय हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सुखलाल कोल (27 वर्ष) निवासी बिच्छूपूरा और रामकिशन कोल (18 वर्ष) निवासी ग्राम कुड़ी (जिला उमरिया) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक ग्राम करेला में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी करौंदी गांव के समीप बरही से उमरिया की ओर जा रही बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।
मौके पर उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही बरही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
बस जब्त, ड्राइवर पुलिस हिरासत में
बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने जानकारी दी कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल बस को जब्त कर लिया है, जिसे फिलहाल खितौली चौकी में खड़ा कराया गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर भागने की फिराक में रहे बस चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के स्पष्ट कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से दोनों युवकों के परिजनों में कोहरा मचा हुआ है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
