कटनी। भारतीय जनता पार्टी मुड़वारा मण्डल की कार्यकर्ता भेंट बैठक का आयोजन किया ।

बैठक में मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राहुल कोठारी, जिला प्रभारी सुजीत जैन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा मुड़वारा मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल कार्यकारिणी सदस्यों से भेंट कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा कार्यकर्ता निर्माण को गति देना रहा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा की।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष पीताम्बर पोपटानी, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, मण्डल अध्यक्ष संजू गर्ग, भाजपा वरिष्ठ नेता पवन शर्मा, मण्डल महामंत्री सुनील द्विवेदी, मण्डल महामंत्री नितिन बिलैया, मण्डल उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष स्वप्निल पुरवार, मण्डल मंत्री आदर्श रेशु टुडहा, राहुल मिश्रा, जय कुमार सोनी, संजोग गुप्ता, श्रीमती शिल्पा जैन, कार्यालय मंत्री लाल जी नामदेव, सोशल मीडिया प्रभारी विजय सिंह, मण्डल कोषाध्यक्ष दीपक सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में पूर्व पार्षद लक्ष्मी कोल, रजनीश सिंह, इंद्रभान पटेल, लखन पांडेय, उमा मिश्रा, मनीष मिश्रा, एस.पी. मिश्रा, अश्विनी मिश्रा एवं विजय गौतम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *