मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि पटवारी अपने हल्के और नियुक्ति वाले गांव में रहकर काम करें। ग्रामीणों को जमीन से जुड़े छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार भटकना नहीं पड़े।
नामांतरण और सीमांकन के मामलों में तेजी के निर्देश
मुख्यमंत्री ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और जमीन के मालिकाना हक से जुड़े लंबित मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है, उन्हें मौके पर ही निपटाया जाए। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर और विशेष अभियान भी चलाए जाएं।
राजस्व व्यवस्था में तकनीक का होगा इस्तेमाल
बैठक में साइबर तहसील व्यवस्था, संपदा पोर्टल और सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने और सरकारी सेवाओं को आम लोगों के लिए आसान बनाने के निर्देश दिए।
लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने को कहा।
सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण में तेजी आने और किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
