कटनी। जिले के माधवनगर और रीठी थाना क्षेत्रों में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। संबंधित थानों में फरियादियों की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
1. उत्कृष्ट विद्यालय के सामने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी
माधवनगर थाना क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यालय के सामने 26 नवंबर 2026 को रात करीब 9.30 बजे फरियादी के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, रोहित गुप्ता (पिता संजय गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, निवासी गांधीगंज) की रिपोर्ट पर पुलिस ने 27 नवंबर 2026 को दोपहर 12.03 बजे मयंक परौहा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1217/26 के तहत धारा 296(बी), 115(2), 351(2) BNS में प्रकरण दर्ज किया है।
2. रॉबर्ट लाइन दुर्गा मंदिर के पास गाली-गलौज व धमकी
माधवनगर थाना क्षेत्र के ही रॉबर्ट लाइन में दुर्गा मंदिर के पास 23 नवंबर 2026 को रात करीब 12.30 बजे फरियादी के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की घटना हुई। इस मामले में रोहित आहूजा (पिता राजकुमार आहूजा, उम्र 34 वर्ष, निवासी शांति नगर) की शिकायत पर पुलिस ने 27 नवंबर 2026 को शाम 5.58 बजे सतपाल एवं एक अज्ञात के खिलाफ अपराध क्रमांक 1218/26 के तहत धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5) BNS में मामला पंजीबद्ध किया है।
3. बरेहटा में मारपीट व धमकी, बुजुर्ग घायल
रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरेहटा में 26 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11.00 बजे गाली-गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना में फरियादी घायल हो गए। सोमदत्त तिवारी (पिता स्व. प्रेमनारायण तिवारी, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ा बरेहठा, थाना रीठी, जिला कटनी) की रिपोर्ट पर पुलिस ने 27 नवंबर 2026 को दोपहर 1.34 बजे शम्भु विश्वकर्मा (पिता चम्मु विश्वकर्मा, निवासी ग्राम बड़ा बरेहठा, थाना रीठी, जिला कटनी) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 553/26 के तहत धारा 296(बी), 115(2), 351(3) BNS में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
