रासलीला के माध्यम से मेले में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय सांस्कृतिक विरासत की भी मनोहारी झलक देखने को मिली। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, उमेंद्र अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रविवार को लेजर शो बिखेरेगा रोशनी का जादू
मेले की अगली सांस्कृतिक सौगात रविवार 29 नवंबर को आकर्षक लेजर शो के रूप में देखने को मिलेगी। शाम 6:30 बजे से आयोजित होने वाला यह शो रंग-बिरंगी रोशनी और आधुनिक तकनीक से सजे मनमोहक दृश्यों के जरिए दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। नगर निगम उपायुक्त एवं मेला प्रभारी प्रियंका झारिया ने बताया कि दर्शकों को यादगार अनुभव देने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। निगम प्रशासन ने नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आकर्षक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
