कटनी। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कटनी रेलवे जंक्शन पर एक विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रेल जन संवाद रैली निकाली गई, जिसमें रेल अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
स्वच्छता की शपथ और यात्री जागरूकता
रैली के माध्यम से स्टेशन परिसर और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रेल परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की शपथ ली।
इसके साथ ही अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से सीधे संवाद (जन संवाद) किया। उन्होंने यात्रियों को कचरा डस्टबिन में ही डालने, पॉलीथिन का प्रयोग न करने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की समझाइश दी।
यात्रियों से लिया गया फीडबैक
अभियान के तहत यात्रियों से रेलवे की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया गया, ताकि यात्रियों के सुझावों के आधार पर स्टेशन और ट्रेनों की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
इनकी रही मुख्य उपस्थिति
इस आयोजन में मुख्य रूप से:
* सीनियर डीएमई (Sr. DME): विजय सिंह
* स्टेशन मास्टर: संजय दुबे
* सीसीआई (CCI): नावेद सिद्दीकी
* एसएमसी (SMC): एच.के. शुक्ला
* सीएचआई (CHI): बलवेंद्र प्रताप सिंह
* सीटीआई (CTI): धीरेंद्र दईया
* अन्य रेल कर्मचारी एवं सफाई मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
