कटनी। अन्नपूर्णा गरबा महोत्सव 2K26 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को इस बार और भी भव्य एवं यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। गरबा महोत्सव में ढोल की गूंज, डांडिया की खनक और रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों के बीच शहरवासी गरबा की उमंग में शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार महोत्सव की तारीख एवं अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी। आयोजन को लेकर लोगों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने शहरवासियों से जुड़े रहने की अपील करते हुए कहा कि “बस थोड़ा सा इंतजार, गरबा का रंग जल्द फिर चढ़ेगा।”

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
