मुहूर्त गार्डन के पीछे जलभराव से नागरिक परेशान, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल
कटनी। शहर में बारिश के बाद जलनिकासी व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। आदर्श कॉलोनी, मुहूर्त गार्डन के पीछे नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी गलियों में जमा हो गया। सड़क पर पानी भरने से स्थानीय रहवासियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र की नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। बारिश होते ही पानी नालियों से

बाहर निकलकर गलियों में फैल जाता है। तस्वीर में भी गली में काफी मात्रा में पानी जमा दिखाई दे रहा है, जबकि सड़क किनारे नालियों के आसपास गंदगी और काई नजर आ रही है।जलभराव के कारण पैदल निकलने वाले लोगों को पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों के पनपने और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। रहवासियों ने संबंधित विभाग से नालियों की तत्काल सफाई कराने और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
