15 निजी बैंकों में सरकारी निकाय रख सकेंगे सरकारी धन

भोपाल। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के विभिन्न निगम, मंडल, बोर्ड, उपक्रम, विश्वविद्यालय एवं अन्य निकायों को निजी एवं स्मॉल फाइनेंस बैंकों में उपलब्ध धन का विनियोजन करने की अनुमति दी है। वित्त विभाग ने वर्ष 2025-26 के वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर 15 बैंकों की सूची जारी की है।
अनुमति प्राप्त बैंकों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, सिटी यूनियन बैंक, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, द करूर वैश्य बैंक, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक तथा इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक सहित अन्य बैंक शामिल हैं। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी निकायों के फंड को बैंकों में रखने और उसके विनियोजन संबंधी पूर्व में जारी सभी दिशा-निर्देश लागू रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *