विवेकानंद वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण का निरीक्षण: आयुक्त तपस्या परिहार की दो टूक-अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी’

कटनी/नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने आज सुबह विवेकानंद वार्ड में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन की निर्माण गुणवत्ता, प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने भवन के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से मुआयना किया और चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ और तय समयसीमा में पूरा किया जाना अनिवार्य है। इस अवसर पर पार्षद सुरेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता शैलेशवास्तव सहित संबंधित क्षेत्रीय इंजीनियर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *