कटनी नगर निगम का बड़ा फैसला

सालभर का एडवांस जलकर जमा करने पर अब मिलेगी एक माह की छूट
हजारों करदाताओं को मिलेगा सीधा लाभ, जनहित में निगम का निर्णय
कटनी। आम नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से कटनी नगर निगम ने महत्वपूर्ण जनहितैषी निर्णय लिया है। अब शहर के जलकर उपभोक्ता यदि पूरे वर्ष का जलकर (पानी टैक्स) एकमुश्त अग्रिम जमा करते हैं, तो उन्हें एक माह के जलकर के बराबर छूट प्रदान की जाएगी।
नगर निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार योजना का लाभ सभी जलकर उपभोक्ताओं को मिलेगा। निगम प्रशासन का मानना है कि इस निर्णय से नागरिकों को आर्थिक राहत मिलेगी तथा निगम की राजस्व वसूली भी समय पर सुनिश्चित हो सकेगी।
अधिकारियों ने बताया कि अग्रिम भुगतान करने वाले करदाताओं को सीधे एक महीने के जलकर की राशि की छूट दी जाएगी। यह व्यवस्था नागरिकों को समय पर कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लागू की गई है।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए वर्षभर का जलकर अग्रिम जमा करें और छूट का फायदा लें। अनुमान है कि इस फैसले से शहर के हजारों करदाताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
इसके साथ ही नगर निगम द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि 31 मई तक वर्षभर का संपत्ति कर जमा करने पर 6 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है।
यह निर्णय आम जनता को राहत देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *