देश में बढ़ती महंगाई के बीच आज दवा दुकानों की हड़ताल से आम लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर देशभर के दवा विक्रेता आज दुकानें बंद रखेंगे।
संगठन ऑनलाइन दवा कंपनियों से जुड़े नियमों (GSR-817 और GSR-220) को वापस लेने की मांग कर रहा है। वहीं बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण परिवहन सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
हड़ताल के चलते मरीजों को दवाइयों की उपलब्धता और यात्रा व्यवस्था में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
