​बड़वारा में 23-24 मई को लगेगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

​ ढीमरखेड़ा (कटनी)। क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के सौजन्य एवं आर.पी. फाउंडेशन के सहयोग से ‘पीपुल्स हॉस्पिटल’ द्वारा आगामी 23 और 24 मई को एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
​ ​यह दो दिवसीय शिविर सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़वारा (जिला कटनी) में आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।
​ ​शिविर में उच्च स्तरीय मशीनों के माध्यम से मरीजों की विभिन्न प्रकार की जाँचें की जाएंगी और नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी होगा।
​ डिजिटल एक्स-रे, ईको (ECO), ईसीजी (ECG), सोनोग्राफी, डायबिटीज एवं सभी प्रकार की खून की जाँचें।
​ मेडिसिन, छाती एवं श्वांस रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, सर्जरी, नेत्र रोग, दंत रोग, नाक-कान-गला एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।
​ ​आयोजकों ने बताया कि शिविर में जाँच और इलाज पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। इस दौरान जिन मरीजों में गंभीर रोग पाए जाएंगे या जिन्हें ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उन्हें चिन्हित कर भोपाल स्थित पीपुल्स हॉस्पिटल भेजा जाएगा। वहां मरीजों के लिए आवास, भोजन, जाँच और ऑपरेशन की सुविधा भी पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
​ शिविर का लाभ लेने आने वाले मरीजों से अपील की गई है कि वे अपने साथ आधार कार्ड या समग्र आईडी की छायाप्रति (फोटोकॉपी) और अपनी पुरानी जाँच रिपोर्ट अनिवार्य रूप से लेकर आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *