रानी कमलापति–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस एक ट्रिप निरस्त

भोपाल। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर जंक्शन–चांपा जंक्शन रेलखंड पर थर्ड एवं फोर्थ लाइन से जुड़े संयुक्त अधोसंरचना निर्माण कार्य किए जाने के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार जून माह में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग एवं पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इसी के चलते पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल से प्रारंभ एवं समाप्त होने वाली रानी कमलापति–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस की एक-एक ट्रिप दोनों दिशाओं में निरस्त की गई है।
गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति से 10 जून 2026 को निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी–रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन सांतरागाछी से निर्धारित तिथि को निरस्त रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *