उमरियापान नवभारत कटनी जिले की तहसील ढीमरखेड़ा में दवा विक्रेता संघ ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित ऑल इंडिया कैमिस्ट्स बंद का समर्थन किया है। तहसील संयोजक राजेश ब्यौहार ने तहसील के सभी दवा विक्रेताओं से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आग्रह किया है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री बंद करने, जीएसआर 817 दिनांक 28/08/2018 को वापस लेने, कारपोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट पर रोक लगाने, नकली दवाइयों पर नियंत्रण तथा कोविड काल में लागू जीएसआर 220 दिनांक 26/03/2020 को वापस लेने की मांग को लेकर यह बंद आयोजित किया जा रहा है।
दवा विक्रेता संघ का कहना है कि ऑनलाइन और कॉरपोरेट दवा बिक्री से छोटे दवा व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, वहीं नकली दवाइयों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। संघ ने सरकार से जनहित और दवा व्यवसायियों के हित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
तहसील संयोजक राजेश ब्यौहार ने मरीजों एवं आम नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है ।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
