कटनी। श्री गहोई वैश्य वनिता समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन 10 मई 2026, रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मनोहर शिशु मंदिर में किया जाएगा।
समिति द्वारा आयोजित इस शिविर में सतगुरु नेत्र चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण किया जाएगा। साथ ही शिविर में निशुल्क बीपी, शुगर एवं हीमोग्लोबिन जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
समिति की अध्यक्ष उषा नौगरहिया एवं सचिव विभा कंदेले ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार, इष्ट मित्रों एवं सामाजिक बंधुओं सहित शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।
समिति ने संदेश देते हुए कहा कि —
“जिंदगी को रखना है खुशहाल, तो रखें स्वास्थ्य का ख्याल।”

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
