भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने वाहन चालकों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की वैधता सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत अब टोल प्लाजा पार करते ही वाहन मालिकों को उनके बीमा स्टेटस से जुड़ा SMS प्राप्त हो सकता है।
यदि किसी वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस समाप्त हो गया है या वाहन का बीमा नहीं कराया गया है, तो मोबाइल पर SMS के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाएगी। इससे वाहन मालिक समय रहते बीमा का नवीनीकरण करा सकेंगे।
यह पहल फिलहाल दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) स्थित मुंडका टोल प्लाजा पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। जल्द ही इसे देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू करने की योजना है।
यह व्यवस्था टोल प्लाजा और नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के वाहन डेटाबेस के बीच डेटा साझा करने पर आधारित है। जैसे ही कोई वाहन टोल प्लाजा से गुजरेगा, उसकी जानकारी वाहन डेटाबेस को भेजी जाएगी। इसके बाद सिस्टम स्वतः बीमा की वैधता की जांच कर संबंधित वाहन मालिक को सूचना भेजेगा।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
