उमरिया से कटनी आ रहा कोयले से लदा ट्रक नदी में गिरा, चालक बचा, खलासी अब भी फंसा

क्रेन और जेसीबी से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन, देर रात हुआ हादसा
कटनी/ उमरिया जिले में उचेहरा और घोरछत्र नदी के बीच देर रात करीब 12 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उमरिया से कटनी की ओर आ रहा कोयले से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे के समय ट्रक में चालक और खलासी सवार थे, जो वाहन में ही फंस गए।
सूचना मिलते ही पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। क्रेन और जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक भगवान दास को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए पाली अस्पताल भेजा गया।
वहीं, ट्रक का खलासी अभी भी वाहन में फंसा हुआ बताया जा रहा है। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस की मदद से यातायात धीरे-धीरे बहाल कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *