मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘यश भारत’ के संस्थापक आशीष शुक्ला को दी जन्मदिन की बधाई

जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को अपने जबलपुर प्रवास के दौरान एक बेहद आत्मीय रुख दिखाते हुए जबलपुर के वरिष्ठ पत्रकार और सांध्य दैनिक ‘यश भारत’ के संस्थापक आशीष शुक्ला से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विशेष रूप से शताब्दीपुरम स्थित ‘यश भारत’ के कार्यालय परिसर पहुंचे और शुक्ला को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

पत्रकारों के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का परिचायक
व्यस्ततम दौरों और कड़े प्रोटोकॉल के बीच मुख्यमंत्री का सीधे एक समाचार पत्र के कार्यालय पहुंचना और स्थानीय संपादक व पत्रकार से सहजता से मिलना बेहद खास माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह आत्मीय रवैया साफ तौर पर दर्शाता है कि वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और पत्रकारों के प्रति गहरी संवेदनशीलता व सम्मान का भाव रखते हैं। उनके इस सहज व्यवहार की मीडिया जगत में सराहना हो रही है।

स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आशीष शुक्ला को बधाई देते हुए उनसे हाथ मिलाकर आत्मीय चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शुक्ला के दीर्घायु होने, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *