चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस: संगठन की मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर जोर नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व विधायक सौरभ सिंह व जिला प्रभारी मनु मिश्रा ने ली ब्लॉक अध्यक्षों की समीक्षा बैठक

चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस: संगठन की मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर जोर
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व विधायक सौरभ सिंह व जिला प्रभारी मनु मिश्रा ने ली ब्लॉक अध्यक्षों की समीक्षा बैठक
कटनी। आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी जमीनी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सौरभ सिंह और जिला कांग्रेस प्रभारी मनु मिश्रा की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों से ‘वन-टू-वन’ चर्चा कर मौजूदा राजनीतिक स्थितियों की समीक्षा की गई और आगामी चुनावों के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई।
जमीनी स्तर पर मजबूत करें संगठन, युवाओं को जोड़ें: सौरभ सिंह
बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरभ कहा कि आगामी चुनावों में विजय हासिल करने के लिए पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना होगा। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें। पूर्व विधायक ने विशेष रूप से पार्टी में युवाओं को जोड़ने और उन्हें कांग्रेस की रीति-नीतियों व विचारधारा से अवगत कराने पर जोर दिया।
भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त: मनु मिश्रा
जिला कांग्रेस प्रभारी मनु मिश्रा ने सांगठनिक एकता पर बल देते हुए कहा, “संगठन की शक्ति के बल पर ही कोई भी चुनाव जीता जा सकता है। जब हमारा धरातल मजबूत होगा, वहां तभी हम हर चुनौती से निपट सकेंगे।”भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज आम नागरिक भाजपा की जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह त्रस्त हो चुका है और वह कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। ऐसे में जनता की आवाज बनना और संगठन को मजबूत करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
चारों विधानसभाओं की स्थिति पर हुआ मंथन
बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिले की चारों प्रमुख विधानसभा सीटों मुड़वारा, बड़वारा, विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। स्थानीय स्तर पर पार्टी को कैसे फायदा पहुंचाया जाए, इस पर वरिष्ठ नेताओं ने ब्लॉक अध्यक्षों से फीडबैक लिया।
बैठक में यह रहे मौजूद
इस रणनीतिक बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी मनु मिश्रा, पूर्व विधायक बसंत सिंह, विधानसभा प्रभारी दुर्गेश पटेल, ओंकार सिंह, राजेश चौबे, मयंक त्रिपाठी, विधानसभा प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल, रानू कुंदरहा, जितेंद्र सिंह और समर सिंह सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष—नरेंद्र सैनी, संतोष पटेल, नदीम अहमद, चिंतामन तिवारी, आनंद मिश्रा, विकास निगम, रमाकांत दुबे, रवींद्र सिंह छोटू, सुशील जैसवाल, शरद द्विवेदी, मोहित शर्मा व बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *