देशभर में दवा व्यापारियों की एक दिवसीय हड़ताल, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में ज्ञापन

कटनी। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जिले के केमिस्ट एवं दवा विक्रेताओं ने बुधवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर दवा दुकानें बंद रखीं। आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर को सौंपा गया।
दवा व्यापारियों ने आरोप लगाया कि फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन, बिना चिकित्सकीय परामर्श दवा होम डिलीवरी और भारी छूट पर ऑनलाइन बिक्री से मरीजों की सुरक्षा व पारंपरिक दवा व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। All India Organisation of Chemists and Druggists तथा मध्य प्रदेश राज्य केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर हड़ताल की गई।
व्यापारियों ने शासन से अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त कार्रवाई, बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन दवा वितरण पर रोक तथा संबंधित अधिसूचनाएं वापस लेने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *