नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए विपणन सत्र 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने यह फैसला लिया।
धान का नया MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। बाजरा की MSP बढ़कर 2900 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। सूरजमुखी में 622 रुपये, कपास में 557 रुपये, तिल में 500 रुपये और नाइजरसीड में 515 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। दलहनों में अरहर की MSP में 450 रुपये की वृद्धि की गई।
सरकार ने इसके साथ ही 37,500 करोड़ रुपये की कोयला गैसीकरण योजना, नागपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने तथा अहमदाबाद-धोलेरा सेमी हाईस्पीड रेल परियोजना को भी मंजूरी दी है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
